पूर्व सी.डिप्टी मेयर व नेचर नाइन ने बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल बैग व स्टेशनरी बांट किया उत्साहित!

A scholarship distribution program was organized in Atawa to support young students and promote education.

अटावा के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम….



चंडीगढ़, 15 अप्रैल:—शिक्षा को बढ़ावा देने और छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव अटावा में समाजसेवी संस्था नेचर नाइन फाउंडेशन द्वारा वार्ड नम्बर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी के सहयोग से सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर नाइन फाउंडेशन, नेहा गोयल-जनरल सेक्रेटरी, नेचर नाइन फाउंडेशन, मलकीत सिंह, पारस, कीकर सिंह, देव और राजकुमार सहित आर एस तोमर मौजूद थे।

इस योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक फॉर्म भरवाए गए थे, जिसमें लगभग 180 बच्चों का पंजीकरण हुआ। इस अवसर पर सभी बच्चों को स्कूल बैग, किताबें, पेंसिल, रबर के साथ-साथ ड्राइंग की किताबें भी वितरित की गईं, ताकि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को भी प्रोत्साहन मिल सके।